सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

वशिष्ट गोयल ने किरण देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट का किया उद्घाटन

  • गरीबों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान साबित होगा किरण देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट : वशिष्ठ कुमार गोयल
  • स्वास्थ्य जांच कैंप का भी हुआ आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लिया लाभ



अंजलि चौधरी 

लोकल न्यूज ऑफ इंडिया 

गुड़गांव।नव जन चेतना मंच के संयोजक वशिष्ठ कुमार गोयल ने बुधवार को सोहना स्थित किरण देवी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट का उद्घाटन फीता काटकर किया, बता दें कि यह चैरिटेबल ट्रस्ट सोहना व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के प्रधान अशोक गर्ग ने अपनी माता श्री स्वर्गीय किरण देवी धर्मपत्नी स्वर्गीय लाला राजकुमार गर्ग की याद में शुरू किया है। उद्घाटन के अवसर पर वशिष्ठ कुमार गोयल के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू, गुरुग्राम के सिविल सर्जन वीरेंद्र यादव, धीरज सेतिया डीसीपी साउथ, सुभाष बंसल डेरी वाले समेत सोहना के गणमान्य  लोग मौजूद रहे। वशिष्ठ कुमार गोयल ने कहा कि आज स्वर्गीय किरण देवी जी की याद में जो चैरिटेबल ट्रस्ट की नींव रखी गई है। इस ट्रस्ट से यहां के गरीबों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बहुत सहायता मिलेगी, उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से आवाहन किया कि सभी लोग इस चैरिटेबल ट्रस्ट से जुड़े और इसका लाभ भी ले। इस मौके पर निशुल्क जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। जिस दौरान सैकड़ों लोगों ने अपना हेल्थ चेकअप करवाने के साथ-साथ जरूरत की दवाएं भी मुफ्त में ली। वशिष्ठ कुमार गोयल ने कहा कि महामारी के इस दौर में तरह-तरह की बीमारियां लोगों को परेशान कर रहे हैं। सोहना के लोगों के लिए यह चैरिटेबल ट्रस्ट किसी वरदान से कम नहीं है।इस मौके पर डॉक्टर संजय दायमा, अशोक नम्बरदार,दीपक यादव एडवोकेट,राजपाल फौजी,पवन,अरुण वर्मा मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जीत कर भी कट्टर भाजपाइयों के घर मे निपट गयी भाजपा।एकमात्र मंडल अध्यक्ष योगेश भार्गव ने रखी थोड़ी लाज।

लोकेन्द्र सिंह वैदिक  लोकल न्यूज़ ऑफ इंडिया आनी:- मंडी संसदीय क्षेत्र से कँगना राणौत  लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह को हराकर संसद में पहुँच चुकी है।मंडी संसदीय क्षेत्र से आनी के विधायक लोकेन्द्र कुमार को छोड़कर सभी भाजपा के विधायक अपनी अपनी विधानसभा से कँगना राणौत को बढ़त दिलवाने में कामयाब रहे।अगर आनी विधानसभा की बात करें तो विक्रमादित्य सिंह को 8328 मतों की बढ़त मिली है।यहां तक कि विधायक लोकेंद्र कुमार की अपने बूथ पर भाजपा की दुर्गति है।विधायक के अपने बूथ आनी-2 पर कांग्रेस को बढ़त है।जहाँ पर कँगना राणौत को 186 मत व विक्रमादित्य सिंह को 298 मत मिले हैं।जहां से कांग्रेस को 112 मतों की बढ़त मिली है।अगर विधायक की पत्नी सुषमा देवी की बात करें जो खनी बटाला से पंचायत समिति सदस्या है।यहां पर भी सभी बूथों पर भाजपा के खस्ताहाल है।इनके अपने बूथ खुन्न में कँगना राणौत को 299 मत मिले जबकि विक्रमादित्य को 491 मत पड़े।इस बूथ से कांग्रेस को 192 मतों की बढ़त है।अब बात करते हैं पंचायतीराज प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष व लोक सभा चुनाव प्रभारी अमर ठाकुर की को जो पूर्व में ए पी एम सी कुल्लु...

ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज गाजियाबाद में कैरियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन

पं विनय शर्मा      लोकल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया  गाजियाबाद। ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट द्वारा गाजियाबाद के सरस्वती कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के वाणिज्य विभाग के सभी छात्रों के लिए  "कॉमर्स स्नातकों के लिए करियर विकल्प" विषय पर छात्र कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) एस कुमार और कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव श्री निर्मल सिंह ने अतिथि वक्ता श्री एसपी वर्मा, निदेशक (प्रशिक्षण एवं नवाचार) ग्रीन पेटल्स ट्रस्ट का स्वागत हरा पौधा देकर किया। श्री वर्मा का स्वागत करते हुए, श्री निर्मल सिंह ने कहा, "हम अपने कॉलेज में प्रसिद्ध और अनुभवी कैरियर योजनाकार और शिक्षाविद का स्वागत करते हैं। श्री एसपी वर्मा ने दो लाख से अधिक छात्रों को परामर्श दिया है। उन्होंने हजारों शिक्षकों को भी प्रशिक्षित किया है।" श्री एसपी वर्मा ने "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्प" विषय पर विस्तार से बात की। उन्होंने स्मार्ट लक्ष्य निर्धारण की आवश्यकता और महत्व पर प्रकाश डाला और कहा, "वाणिज्य स्नातकों के लिए कैरियर विकल्पों की एक अच्छी संख्या है। लेकिन प्रत्येक छात्र को दीर्घकालिक और ...

बादशाहपुर में फहरेगी भाजपा की विजय पताका: राव नरबीर सिंह

सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कार्यकर्ताओं को प्रचार में जुट जाने का दिया संदेश, शीघ्र होगी गृहमंत्री अमित शाह की रैलीगुरुग्राम। पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा में निश्चित तौर पर भाजपा की विजय पताका फहरेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर से उनको अपना उम्मीदवार बनाया है। बादशाहपुर की जनता जानती है कि 2014 से 2019 तक उन्होंने मंत्री रहते हुए किस तरह से गुरुग्राम में दो दर्जन के लगभग फ्लाइओवर और अंडरपास बनवाए थे। देश का सबसे महंगा रोड द्वारका एक्सप्रेस वे बनवाने का काम भी उस दौरान किया गया था। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह वादा करते हैं कि जितना विकास कार्य पिछले कार्यकाल में कराया था उससे अधिक रफ्तार से काम इस बार कराया जाएगा। राव नरबीर सिंह शुक्रवार को गढ़ी मुरलीपुर, नखडौला और वजीराबाद गांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।अपने लोगों के बीच अधिकार से आया हूंराव नरबीर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उनपर विश्वास इसलिए जताया है क्योंकि पार्टी को बादशाहपुर की जनता पर विश्वास है कि वह निश्चित तौर पर चुनाव...