सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

करीब चार दशक से पार्टी को समर्पित सुमेर तंवर पर पटौदी विधानसभा में दांव लगा सकती है भाजपा

-गुरुग्राम की चार विस सीटों में से पटौदी विधानसभा है आरक्षित सीट -बिना किसी पद की लालसा के सदा संगठन के लिए काम करते रहे हैं तंवर -30 साल से मनोहर लाल के साथ मिलकर किया है काम सुमित ठाकुर  लोकल न्यूज ऑफ़ इंडिया  गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में करीब चार दशक से समर्पित सुमेर सिंह तंवर पर पार्टी पटौदी विधानसभा आरक्षित सीट से दांव लगा सकती है। सुमेर ङ्क्षसह तंवर की छवि संगठन में ऐसे नेता की है, जिसका कभी किसी से कोई विवाद नहीं रहा। हर किसी के साथ मिलनसार स्वभाव के सुमेर सिंह तंवर का नाम पटौदी से टिकट के लिए संगठन में चल रहा है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व सीएम एवं वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के करीबियों में सुमेर सिंह तंवर का कद संगठन में बड़ा है। संगठन की ओर से दिए गए हर दायित्व को बखूबी निभाने वाले तंवर की तैयारी अब विधानसभा चुनाव लडऩे की है। पटौदी विधानसभा से उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। सुमेर सिंह तंवर के संगठन में कार्यों की बात करें तो वर्ष 1987 में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी और चुनाव में बूथ पर काम किया था। 1991 में भाजपा