सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फैशनटीवी ने लखनऊ (यूपी) में पहला, प्रीमियम एफ-सैलून लॉन्च किया

प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  लखनऊ, 31 मई 2024:  दुनिया का सबसे बड़ा फैशन और लाइफस्टाइल मीडिया टेलीविजन चैनल, फैशनटीवी (FashionTV) ने लखनऊ में अपने पहले "एफ-सैलून बाई फैशनटीवी" की पेशकश की है। फैशनटीवी की पहुंच 196 देशों में है और इसके 2 बिलियन से अधिक दर्शक हैं। लखनऊ में यह सैलून पत्रकारपुरम में, सहारा प्लाज़ा के सामने, गेट नंबर 2 पर स्थित है। यह पहला प्रीमियम एफ-सैलून, फैशनटीवी, त्रिलैक कॉर्प के साथ साझेदारी में लॉन्च किया गया है। गौरतलब है कि त्रिलैक कॉर्प वेलनेस और ब्यूटी इंडस्ट्री में एक नया और तेजी से उभरता हुआ नाम है। इस प्रीमियम एफ-सैलून में बाल, सौंदर्य, त्वचा, नेल आर्ट, मैनीक्योर और पेडीक्योर सर्विसेज की एक वाइड रेंज उपलब्ध है, और यह सब कुछ "एफ-सैलून बाई फैशनटीवी" के शानदार और प्रीमियम इंटीरियर के भीतर मौजूद है। इस अवसर पर बात करते हुए, फैशनटीवी के प्रबंध निदेशक, श्री काशिफ खान ने कहा, "हमें वेलनेस और सौंदर्य उद्योग में एक नए और डायनमिक प्लेयर, त्रिलैक कॉर्प के साथ साझेदारी में अपना पहला प्रीमियम एफ-सैलून लॉन्च करने की घोषणा करते हुए अपार खुशी ह

श्मशान भूमि से कोली शेट्टी शिवकुमार ने गौरक्षार्थ वोट करने हेतु काशीवासियों से किया मार्मिक अपील

   लक्ष्मी शर्मा  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया   वाराणसी:  वाराणसी संसदीय क्षेत्र से गौमाता के रक्षा हेतु चुनाव लड़ रहे गौ गठबंधन समर्थित युग तुलसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद प्रत्याशी कोली शेट्टी शिवकुमार ने काशी के पवित्र श्मशान भूमि से गौ माता को बचाने हेतु काशीवासियों से इस चुनाव में वोट करने की मार्मिक अपील की। काशी के पवित्र श्मशान भूमि मणिकर्णिका से काशीवासियों को जारी अपने सन्देश में हैदराबाद निवासी गौभक्त सांसद प्रत्याशी कोली शेट्टी शिवकुमार ने कहा कि हर सनातनी का अंतिम भौतिक यात्रा इस श्मशान भूमि से ही समाप्त होता है।इस स्थान पर पहुचने से पहले हर सनातनी कुछ न कुछ ऐसा पूण्य कार्य करना चाहिए जिससे वो भगवान से नजर मिला सके।और भारत भूमि में कट रही सर्वदेवमयी गौमाता के रक्षा हेतु वोट करके हर काशीवासी अनंत अक्षय पूण्य आसानी से अर्जित कर सकता है।धरती माता का भोजन गौमूत्र और गोबर है।लेकिन हम सब धरती माता को गौरक्त पिला रहे हैं।जिससे प्रकृति भी रूष्ट है इसी कारण वर्तमान समय मे भीषण गर्मी पड़ रही है।अगर अब भी हम लोग गौमाता के रक्षा हेतु कृतसंकल्पित होकर ठोस कदम नही उठाए तो भीषण प्राकृतिक

रोहडू बाजार में दूषित पानी की समस्या

  सुरेंद्र पाप्टा लोकल न्यूज ऑफ इंडिया समस्या का विवरण: रोहडू बाजार में सिवरेज का गंदा पानी नदी में बिना ट्रीटमेंट किए ही पानी बहा दिया जाता है। कई जगह पाइप लीकेज, ओवरफ्लो और चैंबर लीक की समस्या के कारण मल मूत्र वाला पानी सड़कों और गलियों में फैल गया है। यह समस्या पिछले 8 साल से बनी हुई है, अब विकराल रूप लेने जा रही है  और इसका समाधान आज तक नहीं किया गया है। इस समस्या से लगभग 100,000 की आबादी प्रभावित हो रही है।   संभावित स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं: दूषित पानी के संपर्क में आने से विभिन्न प्रकार की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।और यहां पर रहने वाले आदमी को कभी ना कभी अपने जीवन काल में इन सभी बीमारियों का सामना करना पड़ता है  जिसका मूल कारण है प्रदूषण जल स्रोतों में इनमें प्रमुख बीमारियां और संक्रमण शामिल हैं: मानव संबंधी बीमारियां: टाइफॉइड और हैजा: दूषित पानी पीने से ये बैक्टीरियल संक्रमण होते हैं। डायरिया और डाइसेंट्री: इनफेक्शन की वजह से दस्त और पेट दर्द की समस्याएं। हिपेटाइटिस ए और ई: वायरस से संक्रमित पानी के कारण। चमड़े संबंधित बीमारियां: स्किन रैश और डर्मेटाइटिस: दूषित पानी के संप

एमवे इंडिया के पावर ऑफ 5 प्रोग्राम ने बाल कुपोषण को दूर करने में प्राप्त की उल्लेखनीय सफलता

प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  गुड़गाँव - विश्व पोषण दिवस के अवसर पर, स्वास्थ्य और कल्याण की अग्रणी कंपनी एमवे इंडिया ने अपने अग्रणी पोषण कार्यक्रम, पावर ऑफ़ 5 के प्रभाव पर रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में बच्चों में हीमोग्लोबिन (एचबी) के स्तर में वृद्धि के साथ एक महत्वपूर्ण सुधार दिखाया गया है, जिसमें 54 प्रतिशत से अधिक आयरन की कमी वाले बच्चे सामान्य श्रेणी में आ गए हैं। एक स्वस्थ राष्ट्र को बढ़ावा देने और बचपन के कुपोषण से निपटने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम ने पोषण शिक्षा और हस्तक्षेप के माध्यम से 1,00,000 बच्चों सहित 5,00,000 से अधिक व्यक्तियों को लाभान्वित करते हुए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उल्लेखनीय रूप से, अकेले 2023-24 में, यह बच्चों, माताओं, देखभाल करने वालों सहित 3,70,000 से अधिक व्यक्तियों तक पहुँचा, जो पिछले वर्ष से भी ज्यादा है। उचित पोषण के लिए एमवे की अटूट प्रतिबद्धता समुदायों को सशक्त बना रही है और एक पोषित भारत का निर्माण कर रही है। एमवे इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री रजनीश चोपड़ा ने कहा कि पावर ऑफ 5 कार्यक्रम बाल कुपोषण के महत्वपूर्ण मुद्दे को संबोधित करने के लिए ह

फ्रैंकलिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 38.83 करोड़ रुपए का राइट्स इश्यू खुला

प्रिया बिष्ट  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  चंडीगढ़:  कृषि वस्तुओं के व्यापार और कांट्रैक्ट फार्मिंग सर्विसेज देने वाली गुजरात आधारित कंपनी फ्रैंकलिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड का 38.83 करोड़ का राइट्स इश्यू 24 मई, 2024 को खुल गया है। इश्यू के माध्यम से जुटाए गए धन का उपयोग कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने, कंपनी की विस्तार योजनाओं में पूंजी लगाने और सामान्य कॉर्पाेरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु किया जाएगा। राइट्स इश्यू के तहत 24 मई, 2024 को बंद भाव 7.50 रुपए प्रति शेयर के मुकाबले 3.58 रुपये का भाव तय किया गया है और राइट्स इश्यू 11 जून 2024 को बंद हो जाएगा। कंपनी 3.58 प्रति इक्विटी शेयर के भाव पर 1 रुपए फेसवैल्यू के नगद 10,84,50,000 पूर्ण चुकता इक्विटी शेयर जारी करेगी। प्रस्तावित राइट्स इश्यू के लिए (रिकॉर्ड तिथि - 13 ok, 2024 को इक्विटी शेयरधारकों द्वारा रखे गए प्रत्येक 1 पूर्ण भुगतान वाले इक्विटी शेयर के लिए 1 रुपये के फेसवैल्यू के 3 राइट्स इक्विटी शेयर) राइट्स एंटाइटेलमेंट अनुपात 3:1 पर तय किया गया है । ऑन-मार्केट राइट्स एंटाइटेलमेंट के त्याग की अंतिम तिथि 5 जून, 2024 है। कंपनी इश्यू से प्राप्त

पुरानी गारंटियाँ पूरी नहीं, फिर ठगने आईं प्रियंका: अनुराग ठाकुर

कांग्रेस गठबंधन राज्यों में महिला उत्पीड़न पर प्रियंका चुप क्यों: अनुराग ठाकुर प्रिया बिष्ट लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  हिमाचल प्रदेश:  हमीरपुर लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी व केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ऊना में कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी की रैली के बारे में बोलते हुए कहा कि प्रियंका गांधी यहाँ मंच से कई नई गारंटियों की घोषणा तो कर दी मगर पुरानी गारंटियाँ अभी तक क्यों पूरी नहीं हुई इसके बारे में क्यों जवाब नहीं देतीं?  प्रियंका गांधी पुरानी गारण्टियाँ बग़ैर पूरी किए फिर हिमाचल की जनता को ठगने आ गईं। सुक्खू और राहुल गांधी झूठी गारंटियां देते देते थक गए तो अब प्रियंका गांधी को हिमाचलियों को दुबारा ठगने भेजा है। हमीरपुर और हिमाचल की माताएं बहनें बड़ी आस लगा के बैठी थीं कि शायद प्रियंका गांधी 16 महीने पहले किए अपने ₹1500 प्रति महीने के वादे पर कुछ बोलेंगी परंतु प्रियंका गांधी ने उस ओर कुछ ना बोलकर और नए-नए झूठे वादों की लिस्ट थमा दी है। 16 महीने से खुद को ठगा महसूस कर रही जनता अब आक्रोशित हो चुकी है और 1 जून को हिमाचल से कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ करने के लिए वोट करने

माउंट एवरेस्ट फतेह करने पर मनाली की रमा ठाकुर का मनाली में जोरदार स्वागत

  राज अग्रवाल  लोकल न्यूज ऑफ इंडिया  मनाली:  विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली मनाली की रमा ठाकुर को मनाली पहुंचने पर जोरदार इस्तकबाल हुआ। भारी संख्या में मालरोड़ पहुंचकर रमा को फूल मालाओं से लाद दिया। अपने घर मे ऐसा स्वागत देख वह भावुक हो गई। बारी बारी गके मिल सबका अभिवादन किया। इस दौरान उसकी आंखें छलक गई।  गौरतलब है कि रमा 37 वर्ष की उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली हिमाचल की पहली महिला बनी है। 23 मई की सुबह रमा ने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। रमा ने महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया है। रमा का कहना हैं कि मनाली में महिलाएं 30 की उम्र के बाद पर्वतारोहण छोड़ देती है। उसने इस उम्र में एवरेस्ट जाने का उनका मकसद मनाली की महिलाओं को पर्वतारोहण के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने महिला संदेश देते हुए कहा कि  आइए हिम्मत करिए और मेरा रिकार्ड तोड़िये। आप सब यह कर सकते हो। गौरतलब है कि पिछले 17 सालों से पर्वतारोहण के क्षेत्र में कई सफलताएं हासिल कर चुकी मनाली की रमा ठाकुर ने माउंट एवरेस्ट को फतह करने में कामयाबी हासिल की है। उसकी इस उपलब्धि से मनाली में खुशी की लहर है। समाजसेवी एवं कांग्रे